भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निकालें दिल से डर मुश्किल बहुत है / अशोक आलोक

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:08, 14 जुलाई 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

निकाले दिल से डर मुश्किल बहुत है
करे पूरा सफ़र मुश्किल बहुत है।

बहारें लौटकर आए किसी दिन
उदासी में गुज़र मुश्किल बहुत है।

किसी भी हाल में बेदाग़ रहना
किसी में ये हुनर मुश्किल बहुत है।

न जाने क्या हुआ है इस जहां को
खुला हो कोई दर मुश्किल बहुत है।

भले ही पास है मंज़िल हमारी
इसे छू लूं मगर मुश्किल बहुत है।