भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सरयू का जल / विजय गुप्त

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:06, 21 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय गुप्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> जब हम नहीं थे तब …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जब हम नहीं थे
तब भी था सरयू का जल
जब हम नहीं होंगे
तब भी होगा
सरयू का जल

धरती पर चित्रकारी करता
बादलों का अर्थ देता
वनस्पतियों में रंग भरता
शताब्दियों से
हमारे बीच
बह रहा है
सरयू का जल

वज़ू से पहले
आरती से पहले
अपनी घृणा धो लें
और उतरने दें
अपनी आत्मा में
सरयू का जल ।