Last modified on 31 अगस्त 2011, at 13:57

क्रान्ति के अग्रदूत / चंद्र रेखा ढडवाल

द्विजेन्द्र 'द्विज' (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:57, 31 अगस्त 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चंद्र रेखा ढडवाल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> तुम क्रान्त…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तुम क्रान्ति के अग्रदूत हो
या सूत्रधार
आदमी को भीड़ में
तब्दील करते ही
सुरक्षित ऊँचाई पर आसीन
.............................
विवश आक्रामक
एक दर्शक मात्र में
बदल जाओगे
क्योंकि अब
भीड़ उछालेगी पत्थर
और लहूलुहान भी
भीड़ ही होगी
            ( क्रान्तियों के संदर्भ में)