भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अमरीका / भास्कर चौधुरी
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:56, 15 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भास्कर चौधुरी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> चना-मुर्रा नही…)
चना-मुर्रा नहीं खाता अमरीका
लेकिन हमें चना-मुर्रा समझता है
और हम
चना-मुर्रा बेचने वाले की
टोकरी में पड़े
अपने बिकने का
इंतज़ार करते रहते हैं