भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मै कवि क्यों बना ? / जगन्नाथ त्रिपाठी
Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:02, 15 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= जगन्नाथ त्रिपाठी |संग्रह= करुणालय }} <Poem> मै कवि क्…)
मै कवि क्यों बना ?
परम पुनीत प्राच्य पथ-परिपंथियों के
परिमर्दनार्थ कभी पवि बनना पड़ा
राम की रुचिर रूप रेखा-रश्मि राशि द्वारा
रोते राहियों के लिए रवि बनना पड़ा।
छाई छिति छोर-छोर छल-छद्म-क्षपा छाँटने
को क्षपाकर की कभी छवि बनना पड़ा
कुटिल कुचालियो की कूट-नीति काटने को
काव्य की कृपाण ले के कवि बनना पड़ा।।