Last modified on 16 सितम्बर 2011, at 20:38

सियासत / रेखा चमोली

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:38, 16 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा चमोली |संग्रह= }} <Poem> गरम गरम चलती हवाआंे के ब…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गरम गरम चलती हवाआंे के बीच
अचानक ये नमी की लहर
कहॉं से उठी है ?

किन मॅाओं के ऑसूओं से भीगी ये
भारी हो चली हैं
कौन पिता इन्हें कंधा देते देते थक गये हैं

इन सब मॉओं और पिताओं को रोककर
पूछो इनसे
क्यों नहीं बनाया इन्होंने
अपना अलग राष्ट्र
                  अलग राजधानी
                  अलग राष्ट्रभाषा
                  अलग राष्ट्रगान
जिनके चारों ओर गगनचुम्बी चाहरदीवारी बनवा
ये कुछ समय तक सुरक्षित रख पाते
अपने मासूम बच्चे

जो दुनिया को एक बड़ा घर समझ
घूमने निकलते हैं

या फिर
ये क्यों नहीं शामिल कर पाये खुद को
पूॅजीपतियों के मुठ्ठी भर दल में

और अब जबकि चक्रव्यूहांे में फॅस चुके हैं
अनगिनत अभिमन्यु
क्या कोई रास्ता शेष है ?