भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गाता है प्रभु- 1 / राजेन्द्र जोशी

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:13, 27 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>सड़क एक पहाड़…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सड़क एक
पहाड़ एक
वादियां - दर - वादियां
रूप अनेक
कहीं धूप
कहीं छाँव
कहीं सर्दी
कहीं बूंदा - बांदी
कही वर्षा
कहीं बर्फबारी !
नजर एवं
नजारें अनेक है !
प्रकृति की ऐसी महिमा
देख
गौरव गाथा
गाता है प्रभु
मेरे साथ !