भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गाता है प्रभु- 2 / राजेन्द्र जोशी

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:13, 27 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>कण - कण में तू …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कण - कण में तू
फिर क्यों
सबको
अपने पास बुलाता है
तू क्यों नहीं जाता है
उनके पास
जाकर देख तो सही
रेत में कैसे रहते हैं वे
और नही ंतो कभी
गर्मी में
मनाने ही चला आ
छुट्टियां
तू कब से
एक ही जगह
बैठा हैं !
ऊब नहीं होती ?