भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इशारा / मधुप मोहता

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:30, 11 अक्टूबर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधुप मोहता |संग्रह=समय, सपना और तुम ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


मुझको हौले से समझा रही है,
एक आवाज़ सी आ रही है।

रात ने लिख लिए जब नए ख़्वाब
फिर, तेरी याद क्यों आ रही है ?

दिन गया, शब गई, मुझको सोना है फिर,
तेरी तस्वीर क्यों गा रही है ?

नई राह तय की थी मैंने वो फिर,
तेरे नज़दीक क्यों जा रही है ?

और सूरज ने क्यों ये कहा चांद से,
रोशनी क्यों वहां जा रही है ?

जहां से इशारों में रह-रह के तू,
फिर मुझको बहका रही है।

चांद क्यों चुप रहा, मैंने क्या कह दिया,
चांदनी अपने घर जा रही है।