भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एकांतसंगी / रामनरेश त्रिपाठी

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:43, 9 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी |संग्रह=मानसी / र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आशा सुख शांति की दिखाई पड़ती है नहीं
जम रहे शोक हम दुख से सहम रहे।
भूख गई प्यास गई नींद फिर आई नहीं
जीवन के साथी कौन जाने कहाँ थम रहे॥
कौन विपदा में सुधि लेता है किसी की हाय!
माना अपना था जिन्हें वे तो निरे भ्रम रहे।
एक बस हम रहे, और कुछ गम रहे
दम आता-जाता रहा आँसू हरदम रहे॥