भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इतने रंग न बाँधो / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:53, 26 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=हरापन नहीं टूटेग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इतने रंग न बाँधो !
चेहरे पर,
कि—लौटे खाली हाथ नज़र

ये उड़ती-उड़ती मुस्कानें
खट्टी-मीठी-सी
चिनगारी-सी नज़रें,
आँखें बुझी अँगीठी-सी

ये चिकना-चिकना रूखापन
               अमृत मिला ज़हर
                       चेहरे पर

इतने रंग न बाँधो !
सूरत लगे पत्रिका-सी
मेरा प्रश्न लगे उत्तर के
आगे चपरासी

काँटे जैसे लगें—
गुलाबी शब्दों के अक्षर
                   चेहरे पर
इतने रंग न बाँधो !