Last modified on 8 फ़रवरी 2012, at 12:03

बस बीत चुके / नाथूराम शर्मा 'शंकर'

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:03, 8 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= नाथूराम शर्मा 'शंकर' }} {{KKCatPad}} <poem> चलोग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चलोग बाबा,
अब क्या प्रभु की ओर !
खेल पसारे बालकपन में, उकसे रहे किशोर,
आगे चल कर चन्द्रमुखी के, चाहक बने चकोर।
पकड़े प्राणप्रिया वनिता ने, बतलाये चित-चोर,
मारे कन्दुक मदन दर्प के, गोल उरोज कठोर।
दुहिता-पुत्र घने उपजाये, भोग बटोर-बटोर,
अगुआ बने बढ़े कुनवा के, पकड़ा पिछला छोर।
पटके गाल अंग सब झूले, अटके संकट घोर,
‘शंकर’ जीत जरा ने जकडे़, उतरी मद की खोर।