भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मरण / नाथूराम शर्मा 'शंकर'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:07, 8 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= नाथूराम शर्मा 'शंकर' }} {{KKCatPad}} <poem> घर क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घर को छोड़ गयो घर वारो।
बारह बाट आज कर डारो, अपनो कुनबा सारो,
भोग-विलास विसार अकेलो, आप निशंक सिधारो।
शोभा दूर भई बाखर की, धाय धँसो अँधियारो,
चरों ओर उदासी छाई, दिपत न एकहु द्वारो।
आओ रे मिल मित्र-मिलापी, इस-उत खोज निहारो,
कौन देश में जाय बिराजो, कौन गैल गहि प्यारो।
अब काहू विधि नाहिं मिलेगो, मिट गयो मेल हमारो,
‘शंकर’ या सूने मन्दिर को, धीरज धार पजारो।