भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ट्रेन की पटरियाँ / सोम ठाकुर

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:50, 24 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सोम ठाकुर |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> ट्रेन क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ट्रेन की पटरियाँ
कह रही है कथा
एक आवारगी से जुड़ी शाम की

हाँफते से हिरन का
कभी चौंकना
गूँजती सीटियों की उठी ट्रेन से बैठना
गिटिट्यों के बिखरते हुए
ढेर पर
चक्रवातों - घिरा मन
हुआ है हवा
कौन ले साँस आराम की

सिगनलों के हरे - लाल रंगों -जड़ी
दृष्टि का लौटना
खुदकशी की अंधेरी गुफा में रुकी
सृष्टि का लौटना
गीत संजीवनी दे गया है किसी
एक महके नाम की