भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किस पनघट पर बाँधी है आस / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान

Kavita Kosh से
Sheelendra (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:31, 13 मार्च 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किस पनघट पर बाँधी है आस
अँजुरी भर
पानी है
सागर भर प्यास,
हमने किस पनघट पर
बाँधी है आस

बिजली के
खम्भे हैं
सड़कों के जाल,
पर सूखी नदियाँ हैं
सूखे हैं ताल,
बातों की फसलें हैं
धरती के पास

अम्बर में
बादल तो
छाये घनघोर,
बिन बरसे
चले गये
जाने किस ओर,
मुरझाया उपवन है
सावन का मास।