Last modified on 24 मार्च 2012, at 13:16

सरसता गूँजती है समरस / मदन गोपाल लढ़ा

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:16, 24 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मदन गोपाल लढ़ा |संग्रह=होना चाहता ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


'तारै बिना श्याम म्हारै
एकलड़ू लागै...'
गुजरात के किसी गाँव में
गूँजते गरबा का सुर हो
या फिर
रंगीले राजस्थान के ठेठ देहात में
गोरड़ी द्वारा उकेरी मांड
'केसरिया बालम
आओ नी पधारो म्हारै देस...।'

जुदा है भाषा
जुदा है राग
जुदा है रंग
पर नारी मन की
सरसता गूँजती है समरस
राग-रंग की जुबान
मान्यता की मोहताज नहीं होती
उसकी अभिव्यक्ति होती है
निर्विकार।