भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मानव-विकास / नासिर अहमद सिकंदर

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:08, 10 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर अहमद सिकंदर |संग्रह=भूलवश औ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


एक कथा में
सौदागर की टोपियां ले जाता
नकल उतारने पर
वापस लौटाता
नीति कथा में
पूरी रोटी हड़पता
बिल्लियों के झगड़े पर
संस्कृत की एक कथा
चिड़ियों की समझाइश पर
घोंसले उजाड़ता
एक उस्तरे वाला-
मुहावरे में बंदर
मानव विकास की करें बात
यदि आदमी था यही
तो कथा, मुहावरे
बिल्कुल सही !