Last modified on 11 अप्रैल 2012, at 12:22

नखशिख वर्णन नहीं / नासिर अहमद सिकंदर

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:22, 11 अप्रैल 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उसका चेहरा गोल
आँखें सीपियाँ
नावनुमा भौंहें
होंठ लिपस्टिक बिन लाल
नाक
दूर से देखी पहाड़ी का उभरा कोना

यह कविता में--
नखशिख वर्णन नहीं
उसके गाल जिसमें तिल भी एक
जिसे दरबान बताते शायर
आज जब वह सुबह-सुबह आई आफ़िस
उस पर निशान उंगलियों के
मर्दाना।