भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साँझ भई घर आवहु प्यारे / सूरदास

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:54, 26 सितम्बर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूरदास }} राग कान्हरौ साँझ भई घर आवहु प्यारे ।<br> दौरत क...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग कान्हरौ

साँझ भई घर आवहु प्यारे ।
दौरत कहा चोट लगगगुहै कहुँ, पुनि खेलिहौ सकारे ॥
आपुहिं जाइ बाँह गहि ल्याई, खेह रही लपटाइ ।
धूरि झारि तातौ जल ल्याई, तेल परसि अन्हवाइ ॥
सरस बसन तन पोंछि स्याम कौ, भीतर गई लिवाइ ।
सूर स्याम कछु करौ बियारी, पुनि राखौं पौढ़ाइ ॥

भावार्थ :-- (माता कहती हैं) `प्यारे लाल! संध्या हो गयी, अब घर चले आओ।दौड़ते क्यों हो, कहीं चोट लग जायगी, सबेरे फिर खेलना ।' (यह कह कर) स्वयंजाकर भुजा पकड़कर माता मोहन को ले आयी । उनके शरीरमें धूलि लिपट रहीथी, शरीरकी धूलि झाड़कर तेल लगाया और गरम जल ले आकर स्नान कराया । कोमल वस्त्र से श्यामका शरीर पोंछकर तब उन्हें घर के भीतर ले गयी सूरदासजी कहते हैं--(मैया ने कहा)-)`लाल ! कुछ ब्यालू (सायंकालीन भोजन) कर लो, फिर सुला दूँ ।