भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हत्यारे की पोशाक / प्रमोद कुमार शर्मा

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:36, 23 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रमोद कुमार शर्मा |संग्रह=कोसों द...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


अलग से कुछ नहीं होता
वही धागा वही सूत
वही के वही पंचभूत
हालांकि जिस्म के भीतर
नहीं होता दिल
जिस पर वह पहनता है सूट!
शक्ल उसकी मिलती है
लगभग आदमी से
लेकिन फिर भी
वह आदमी नहीं होता
यह प्रश्न बड़ा ही जटिल है
फिर क्योंकर मिल जाती है उसे जगह
हवाई जहाजों में
कैसे दुबक जाता है
वह गर्म लिहाफों में
दसअसल-यह समय हत्यारे के लिए
सबसे माकूल समय है
अंधेरा भी तो उसके साथ है
और उजाला भी!