भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्त्री-पुरूष (11) / कमलेश्वर साहू

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:11, 26 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश्वर साहू |संग्रह=किताब से निक...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


पुरूष ने कहा
यह दुनिया हमसे है
स्त्री बोली
इस दुनिया के होने में
स्त्री का होना जरूरी है
पुरूष के कहने में अहंकार था
स्त्री के बोलने में आग्रह
मगर बात जिद्द की थी
पुरूष ने स्त्री को
बचपन से ही मारना शुरू कर दिया !