भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ज़िन्दगी के गीत गा ना / पुरुषोत्तम प्रतीक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:03, 29 मई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुरुषोत्तम प्रतीक |संग्रह=आदमी है...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुछ सुना ना !
ज़िन्दगी के गीत गा ना !

जीवन—
पकड़ना मछलियाँ
—अपने पसीने में
फिर पकाना
खा न पाना
ज़िन्दगी का गीत गाना
आज तक सदियों पुराना !

जीवन
उड़ाना मछलियाँ
—डटकर करीने से
क्या पकाना
सिर्फ़ खाना
सिलसिला सदियों पुराना
ज़िन्दगी के गीत गाना !