भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
केते झाड़ फूंक भुतवा पुजयाबे को / शिवदीन राम जोशी
Kavita Kosh से
Kailash Pareek (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:53, 15 जून 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{Rachna | रचनाकार=शिवदीन राम जोशी | }} {{KKCatChhand}} <poem> केते झा...' के साथ नया पन्ना बनाया)
केते झाड़ फूंक भुतवा पुजयाबे को,
इधर उधर ताक- ताक बात बहु बनाते हैं |
जटा लटा धारी केते ताक़ते पराई नारी,
जुवारी बेकार लोग उनके पास जाते हैं |
सत संगत से दूर असंगत में चूर-चूर,
लगे माल हाथ कहीं यें ही वह चाहते हैं |
कहता शिवदीन मुख कारो घर गोपाल हूँ के,
कपटी असंत दुष्ट मोजां उड़ाते हैं |