Last modified on 3 अगस्त 2012, at 12:17

पत्थर / शम्भु बादल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:17, 3 अगस्त 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वह पत्थर पूजता है
मोम नहीं

इसलिए कि अन्दर का मोम
पिघले नहीं
पत्थर बने

और वह
शिकार खेलता रहे
इसी वन में