भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रवि गये जान जब निशि ने / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 3 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=चिन्ता / अज्ञेय }} {{KKC...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 रवि गये-जान जब निशि ने घूँघट से बाहर देखा;
शशि के मुरझाये मुख पर पायी विषाद की रेखा।
प्रियतम से मिलने सत्वर सम्भ्रान्त चली वह आयी।
उस को निज अंग लगा कर शशि ने जीवन-गति पायी,

'रविरोष अभी बाकी है', 'मिलनोचित समय' नहीं है
'नीलाम्बर व्यस्त हुआ है', 'भूषण-लडिय़ाँ बिखरी हैं',
कब सोचा यह सब निशि ने?
जब उस की स्त्री-आत्मा का आह्वान किया प्रकृति ने?