Last modified on 9 अगस्त 2012, at 15:57

सागर मुद्रा - 5 / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:57, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सागर-मुद्रा / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
 कुहरा उमड़ आया
हम उस में खो गये
सागर अनदेखा

गरजता रहा।
फिर हम उमड़े
सागर अनसुना
बरजता रहा,

कुहरा हम में खो गया।
सब कुछ हम में खो गया,
हम भी
हम में खो गये।

सागर कुहरा हम
कुहरा सागर
शं...

मांटैरे (कैलिफ़ोर्निया), मई, 1969