भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मथो / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:37, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=महावृक्ष के नीचे / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 यह अन्तर मन
यह बाहर मन
यह बीच कलह की
-नहीं, जड़ नहीं!-मथानी।
मथो, मथो, ओ मनो मथो
इस होने के सागर को
जो बँट चला आज
देवों-असुरों के बीच!
अब लो निकाल जो निकले
गागर-भर!
आवे जब तर तै कर लेना
क्या निकला यह?
अमृत? हलाहल?

हाइडेलबर्ग, 31 जनवरी, 1976