भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिति कन्या को / अज्ञेय

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:12, 11 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=क्योंकि मैं उसे जा...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
थोड़ी देर खुली-खुली
आँखें मिलीं
बिजलियों से दौड़े संकेत
सदियों की, संस्कारों की
नींवे हिलीं
अभिप्रेत हुए प्रेत
न देहें हिलीं-डुलीं
न कोई बोला,
गुँथ गयीं दो दुरन्त
जिजीविषाएँ
फिर पलटीं तुरन्त :
सहजता पर
हम लौटे आये।

कौंध में
मैं ने पहचाना
मेरे भीतर जो असुर है
रुँधा, छटपटाता
प्रबल, पर भोला।
क्या ठीक उसी क्षण
तुम ने भी
ओ दिति-कन्या
अपने मन की
धधकती गुहा का
द्वार खोला?
अपने को माना?

नयी दिल्ली, 20 जुलाई, 1968