भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
औरे भांति कुंजन में गुंजरत भौर भीर(ऋतु वर्णन) / पद्माकर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:46, 27 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्माकर }}<poem> औरे भांति कुंजन में ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
औरे भांति कुंजन में गुंजरत भौर भीर ,
औरे भांति बौरन के झौरन के ह्वै गए.
कहै ‘पदमाकर’ सु औरे भांति गलियानि ,
छलिया छबीले छैल औरे छबि छ्वै गए .
औरे भांति बिहँग समाज में आवाज होति,
अबैं ऋतुराज के न आजु दिन द्वै गए .
औरे रस,औरे रीति औरे राग औरे रंग ,
औरे तन औरे मन ,औरे बन ह्वै गए .