भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन में / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:18, 29 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संगीता गुप्ता |संग्रह=प्रतिनाद / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज



मन में
कई प्रश्न
बार - बार
उमड़ते रहते

पूछना चाहती
अलकनन्दा से
किसके लिए
यूँ बहती हो
बिना थके, निरन्तर

पूछना चाहती
विराट पहाड़ पर उगे
उस जंगली फूल से
किसके लिए
यूँ इठला कर
खिलते, महकते हो

पूछना चाहती
ऊँची पहाड़ी पर
क़तार में खड़े
देवदार के वृक्षों से
किसकी राह तकते हो
किसके स्वागत में
यूँ झूमते हो