Last modified on 22 अक्टूबर 2012, at 23:14

शहर के आकाश में / योशियुकी रिए

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:14, 22 अक्टूबर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=योशियुकी रिए }} [[Category:जापानी भाष...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: योशियुकी रिए  » शहर के आकाश में

शहर के आकाश में
लहरा रही है नन्हीं झंडी
आकाश में फड़फड़ा रही है

मैं धीरे से खाँसती हूँ
माँ की प्रेमपगी हथेली
मेरी पीठ सहलाती है
मेरी कमज़ोर-दिमाग छोटी बहन
सरिया लगी खिड़की पर आगे बढ़ आती है

शहर के आकाश में
लहरा रही है नन्हीं झंडी
तूफ़ान के ख़ात्मे का संदेश दे रही है
लगती है कुछ-कुछ टिड्डे की तरह

मूल जापानी से अनुवाद : रोली जैन