भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

संदेश / पवन करण

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:48, 28 अक्टूबर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पवन करण |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> धरती क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धरती कानों में
बीज फुसफसाए
पानी पेड़ो के कान में
धरती बोली पानी

पक्षियों के कान में
पेड़ों ने कहा पानी
आसमान के कानों में
पक्षी चिल्लाए पानी

संदेशा कानों-कान पहुँचा
पानी दौड़ा-दौडा आया