भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जिनके जीवन में / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:15, 9 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संगीता गुप्ता |संग्रह=इस पार उस प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिनके जीवन में
उमड़ते ही रहते हैं
आए दिन
आँधी - तुफान
मेरे प्रभु
बना दो उन्हें तुम
बरगद का पेड़
या
नन्ही - सी दूब
उबर तो सकें वे
बार - बार
जड़ो से बिछुड़ते रहने की
पीड़ा से