भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुनिया का चलन तर्क किया भी नहीं जाता / यगाना चंगेज़ी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:27, 26 फ़रवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=यगाना चंगेज़ी }} {{KKCatGhazal}} <poem> दुनिया ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुनिया का चलन तर्क किया भी नहीं जाता
इस जादा-ए-बातिल से फिरा भी नहीं जाता

ज़िन्दान-ए-मुसीबत से कोई निकले तो क्यूँकर
रुसवा सर-ए-बाज़ार हुआ भी नहीं जाता

दिल बाद-ए-फ़ना भी है गिराँ-बार-ए-अमानत
दुनिया से सुबुक-दोश उठा भी नहीं जाता

क्यूँ आने लगे शाहिद-ए-इस्मत सर-ए-बाज़ार
क्या ख़ाक के पर्दे में छुपा भी नहीं जाता

इक मानी-ए-बे-लफ़्ज़ है अंदेशा-ए-फ़र्दा
जैसे ख़त-ए-क़िस्मत के पढ़ा भी नहीं जाता