भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिसाब / अनीता कपूर

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:03, 23 मार्च 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनीता कपूर }} {{KKCatKavita}} <poem> बादलों के प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बादलों के
पानी का हिसाब
समुन्द्र से कौन पूछेगा?
जिंदगी एक किताब
रोज़ खुलता है एक पन्ना
पन्नों का हिसाब
किस्मत से कौन पूछेगा?
जो लम्हे रह गए पन्नों से चिपके ही
उन्हे न जी पाने का हिसाब
ज़िंदगी से कौन पूछेगा?