भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बन्ना जाएगा बन्नी के लिए / हिन्दी लोकगीत

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:59, 13 अप्रैल 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKLokRachna |रचनाकार=अज्ञात }} {{KKLokGeetBhaashaSoochi |भाषा=हिन्दी }} <...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

बन्ना जाएगा बन्नी के लिए,
अरमानों की दुनिया साथ लिए।

बाबा की खुशी का क्या कहना,
बन्ने पर आज न्योंछावर है।
ताऊ की खुशी का क्या कहना,
बन्ने पर आज न्यौछावर है।
दादी ने आशीर्वाद दिया,
चिरंजीव रहे तेरी जोड़ी।
ताई ने आशीर्वाद दिया,
चिरंजीव रहे तेरी जोड़ी।

बन्ना जायेगा बन्नी के लिए,
अरमानों की दुनिया साथ लिए।

पापा की खुशी का क्या कहना,
बन्ने पर आज न्योंछावर है।
चाचा की खुशी का क्या कहना,
बन्ने पर आज न्यौछावर है।
मम्मी ने आशीर्वाद दिया,
चिरंजीव रहे तेरी जोड़ी।
चाची ने आशीर्वाद दिया,
चिरंजीव रहे तेरी जोड़ी।

बन्ना जायेगा बन्नी के लिए,
अरमानों की दुनिया साथ लिए।

फूफा की खुशी का क्या कहना,
बन्ने पर आज न्योंछावर है।
मामा की खुशी का क्या कहना,
बन्ने पर आज न्यौछावर है।
बुआ ने आशीर्वाद दिया,
चिरंजीव रहे तेरी जोड़ी।
ममी ने आशीर्वाद दिया,
चिरंजीव रहे तेरी जोड़ी।

बन्ना जायेगा बन्नी के लिए,
अरमानों की दुनिया साथ लिए।