भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समझदार किसिम के लोग / समझदार किसिम के लोग / लालित्य ललित

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:41, 12 मई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लालित्य ललित |संग्रह=समझदार किसि...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
धोखे देने वाले
जरा समझदार किसिम के
लोग हैं
उन्हें नहीं परवाह
कि
मिलावटी वस्तुओं के सेवन से
आपके गुर्दंे हो खराब
या
किडनियां बोल जाएं
उन्हें मतलब हैं
अपने मुनाफे से
जिसमें वे
अक्सर कामयाब रहते हें
ये
धोखे देने वाले लोग
गेंडे की खाल के
कपड़े पहनते हैं
जो
आसानी से नजर
नहीं आते बाजार में
और आज का बाजार
इन खालवालों से
भरा पड़ा है
क्या ढूंढ़ रहे हो
भाई साहब