भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अनुसंधान / समझदार किसिम के लोग / लालित्य ललित

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:26, 12 मई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लालित्य ललित |संग्रह=समझदार किसि...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
कितनी प्यारी है सास
जो
बहू को बहू नहीं समझती
और बहू
सास को सास नहीं!
यह पीढ़ियों का अंतर है
या आपसी समझ का
वर्षों से इस पर
रिसर्च हो रही है
और जो कर रहे हैं
अनुसंधान
उनकी शादी नहीं हुई है