भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिट होने के कुछ हिट फंडे / कुमार अनुपम

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:07, 8 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार अनुपम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गाने के लिखने के
कुछ मसौदे थे पूर्वापर
कि गाने के लिखने के बीच का संबंध
किसी अनुबंध का नहीं था तलबगार
 
गाने के लिखने के कूल्हे मटकाने के
बीच कुछ समझौता था ईरान इराक की तरह होड़ लेता हुआ
अमेरिका था
 
गाने के लिखने के कूल्हे मटकाने के मस्त होने के
कुछ लगातार चढ़ते ढहते सेंसक्स थे बौखलाए
 
गाने के लिखने के कूल्हे मटकाने के मस्त होने के रत होने के...
कई संध थे बेकरार कि ‘सेक्सी सेक्सी सेक्सी मुझे लोग बोलें’
का सहमत नारा लगवाने को कुछ ऐसा
कि नसों की तड़क सुनी जा सके सात समुंदर पार
 
क्या यह
चित्रपट के अघोषित दृश्य भर हैं बंधुवर?
 
मिलेनियम सभ्यता की आरती के अंतरे
बीच जिनके मुझ जैसा टुटपूँजिया गँवार
भला हाँफने के सिवा क्या कर सकता है!