भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
हँसी / अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:34, 9 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
रँगीली तितली पर, जिसको।
रंग दिखलाना भाता है।
घूमने वाले भौंरों पर।
भाँवरे जो भर जाता है।1।
चिटख जाते दिखलाते हो।
या कि आवाज कसते हो।
सको बतला तो बतला दो।
फूल तुम किस पर हँसते हो।2।