Last modified on 16 जुलाई 2013, at 21:26

बरस में / विकि आर्य

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:26, 16 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विकि आर्य }} {{KKCatKavita}} <poem> बरस में बस एक ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बरस में
बस एक बार हैं धुलते
श्रद्धा से इसके नन्हें पांव
फिर हैं सबके
बंद दरवाजे़
कहाँ जायें
ये नन्हें पांव?
बस! एक दिन की देवी ये
फिर रहता है
विसर्जन जारी
कहाँ है
इस देवी की बाड़ी?
कहाँ है
इक बेटी का गाँव?