भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
आकाश / धनंजय वर्मा
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:01, 13 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धनंजय वर्मा |संग्रह=नीम की टहनी / ध...' के साथ नया पन्ना बनाया)
धूप
इक बेहद मटमैली तार-तार झन्ना धोती
मूजर की,
झलमलाता झाँकता बदन
सूर्य,
बौराए पेड़
बिरवे
खम्भे
बच्चे
मूक ।
रौशनी के ये ताल
दुकूल,
धुआँ
लहराय ।
बाट जोहती टहनी
बरौनी
पे
सारी खुली आँख-सा
आ का श ।