भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भोर / धनंजय वर्मा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:49, 15 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धनंजय वर्मा |संग्रह=नीम की टहनी / ध...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अभिसार से लौटते निर्जन सन्नाटे में
पलाश के लाल दहकते अंगारों पर
पपड़ाई राख की परतें चढ़ गईं

ऊँघते सन्तरी ने दूसरे दिन का घण्टा
पूरी कर्कशता से बजा दिया
बिदाती रात के सूनेपन को चीरता
अड़फ़ड़ाता परिन्दा उड़ा
आगत के स्वागत में

लिपे-पुते ढिगाए आँगन में
रंगोली के चौक पुरे हैं
कलशा का दीप जगमगा रहा है
तोरण सजे द्वार पर
रोली लगी दीपशिखा दिपदिपा रही है

भोर हो रही है...!