भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वीराने बाग़ बाग़ हैं मेरी निगाह से / नियाज़ हैदर

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:51, 8 सितम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नियाज़ हैदर }} {{KKCatGhazal}} <poem> वीराने बाग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वीराने बाग़ बाग़ हैं मेरी निगाह से
ज़र्रात शब-ए-चराग़ हैं मेरी निगाह से

मेरी नज़र शुआ जिगर-सोज़-ओ-जाँ-गुदाज़
रौशन दिलों के दाग़ हैं मेरी निगाह से

है किस क़दर हसीन ये तस्वीर-ए-काएनात
ख़ुश-रंग बाग़ ओ राग़ हैं मेरी निगाह से

साक़ी की चश्म-ए-मस्त पे इल्ज़ाम आ न जाए
लबरेज़ सब अयाग़ हैं मेरी निगाह से

वो बे-नियाज-ए-दर्द-ओ-ग़म-ए-ज़िंदगी ‘नियाज़’
वो लोग बा-फ़राग़ हैं मेरी निगाह से