भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नियति (मौन से संवाद) / शशि सहगल

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:34, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशि सहगल |अनुवादक= |संग्रह=मौन से स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बहुत अच्छा लगता है मुझे
रंग-बिरंगा लट्टू
धागा लपेटते हुए उसे
खास एहतियात से कसा जाता है
और झटके से
छोड़ना होता है घूमने के लिए
तेज़ी से घूमते समय
ग़ायब हो जाते हैं सारे रंग
नहीं दिखता रंगों का फर्क
और नज़र आता है
कील पर घूमना
और रुकने पर, गिर जाना।