भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चक्र / शशि सहगल

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:34, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशि सहगल |अनुवादक= |संग्रह=मौन से स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हाँ मैं ही हूँ
जिसे महानगर की विभीषिका ने
खण्ड खण्ड कर दिया है
घर और के बाहर
मैं जीती हूँ टुकड़ों में बंट कर
गीता में पढ़ा था
आत्मा अजस्र है, अखण्ड है
पर मेरा एक टुकड़ा
कई टुकड़ों में बंट कर बिखर जाता है
एक को पकड़ने में
दूसरा वाला छूट जाता है।
मेरे दोनों विभक्त भागों में
लगातार चलता रहता है युद्ध
हर नया दिन
समझौते का आश्वासन देता
निकलता जाता है यूँ ही।