भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इस्कबाजी में मेरी जान रहे या न रहे / महेन्द्र मिश्र

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:55, 24 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 इस्कबाजी में मेरी जान रहे या न रहे।
यार से मिलता हूँ अब ईमान रहे या न रहे।

दे दिया दिल दिल्लगी में क्यों नहीं समझे ये दिल,
देखिये दिल देने का एहसान रहे या न रहे।

बाद मरने के मेरे याद में रखना प्यारे,
लीजिए हिरदया यहीं निशान रहे या न रहे।

अब तो महेन्द्र मिल भी जा आशा भी मिट ही गया,
चार दिन का जान है अरमान रहे या न रहे।