भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चील की उड़ान / सेरजिओ बदिल्ला / रति सक्सेना

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:58, 2 दिसम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सेरजिओ बदिल्ला |अनुवादक=रति सक्स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

एक युवा भिखारी एक सिक्के की कामना करता है
रुखाई के खतरे के बावजूद
मैं उसकी परेशानी से प्रभावित नहीं होता
नवंबर मास के उस दिन
जब साफ आसमान में पूर्ण चंद्र चमक रहा था
प्रकृति अपने पूरे शबाब में थी
दिमाग में अजीब अजीब खयालात भुनभुना रहे थे
और ब्रह्मांड अजनबी नहीं लग रहा था
लेकिन अत्यंत गूढ़ चमकीली हवा में
चील के भव्य प्रसार में
एक युवा भिखारी एक सिक्के की कामना करता है