भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दयामय! मोहि दासता दीजै / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:51, 16 दिसम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दयामय! मोहि दासता दीजै।
सहज कृपाबस, दीनबंधु! अपनौ सेवक करि लीजै॥
अवगुन-खान, भरचौ मल सौं मन, हौं अति मूढ़ गँवार।
सेवा की नहिं नैक जोग्यता, नहिं सेवा-‌अधिकार॥
छोटे मुँह अति बड़ी चीज मैं माँगी, कृपानिधान!
एक भरोसौ प्रबल बिरुद कौ, अघहारी भगवान॥
निज दासनि मैं प्रभु जब मोकूँ करि लैंगे स्वीकार।
पाप-ताप तब छिन में जरि-बरि सभी होंयँगे छार॥