भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिलेंगे पत्ते / गुलाब सिंह

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:38, 7 जनवरी 2014 का अवतरण ("हिलेंगे पत्ते / गुलाब सिंह" सुरक्षित कर दिया (‎[edit=sysop] (बेमियादी) ‎[move=sysop] (बेमियादी)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गईं सदियाँ
जब न हिलते थे
आ गए पल
हिलेंगे पत्ते।

फूल-फल दे
चुप रहेंगे पेड़
भीड़ की खामोश-
चालें भेंड,

अब नहीं होगा
न होंगे दिन निहत्थे।

झूठ पर सच की
चढ़ी खोलें
खुला जोखिम
सँभल कर बोलें

ढकेगी लकदक
कहाँ तक खून-कत्थे?

लिखेगा इतिहास
संसद में
आप सब कितने-
प्रियंवद थे,

मधुर अपने हाथ
कड़ुवा और के मत्थे

देख कर कटते-
सिरों के खेल
हरी है कुर्बानियों
की बेल-

देश हैं हम
राम-राधू नहुष-नत्थे

आ गए दिन
हिलेंगे पत्ते!